भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली से प्रतिनियुक्त ईवीएम नोडल पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का निरीक्षण किया

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्रतिनियुक्त श्री श्रीघर, ईवीएम नोडल पदाधिकारी, तमिलनाडु के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल के कार्यों का निरीक्षण किया। ईवीएम नोडल पदाधिकारी श्रीघर ने ईवीएम कोषांग में उप निर्वाचन पदाधिकारी से वेयरहाउस में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में अभियंताओं के द्वारा इवीएम वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल चेकिंग किया जा रहा है। इस क्रम में नोडल पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते एफएलसी कार्य पूर्ण करने के निदेश दिए। निरीक्षण क्रम में नोडल पदाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षा प्रोटोकॉल, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, एफएलसी सुपरवाइजर-सह- अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित,प्रभारी पदाधिकारी, जिला निर्वाचन शाखा प्रमोद कुमार दास, ECIL के अभियंता एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

7 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

15 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

15 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

15 hours ago