जिले में स्वास्थ्य सुविधा जल्द और भी होगा मजबूत

डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया हुई तेज

इच्छुक उम्मीदवारों का 26.08.2023 को किया जाएगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

उपायुक्त ने कहा मेरा प्रयास चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुधारात्मक कार्य करना

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द ही और भी मजबूत होने वाली है। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व” के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिले में जल्द ही छह डॉक्टरों की नियुक्ति होने वाली है। जिसमें एक फिजिशियन, एम.डी., एक आर्थोपेडिक सर्जन, एक जनरल सर्जन, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थेटिस्ट (अंशकालिक), एक नेत्र सर्जन(अंशकालिक) शामिल है। उक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 26.08.2023 को सुबह के 10 बजे से 11 बजे तक उपायुक्त कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में प्रमाणपत्र सत्यापन समय व तिथि निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए निर्धारित परफॉर्मा वेबसाइट-www.pakur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उपरोक्त रिक्ति के संबंध में कोई भी अन्य प्रश्न 8002466611/9113713892 या ईमेल
आईडी:cs.pakur@gmail.com पर किया जा सकता है।
*उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। जिले के लोगों को जिले में ही और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जा रही है। ताकि जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। कहा कि मेरा प्रयास है की चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुधारात्मक कार्य किया जाए।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

6 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

7 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

15 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

15 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

15 hours ago