झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को कौशल विकास की जानकारी दी गई

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

हिरणपुर । मॉडल प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी पाकुड़ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को कौशल विकास की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में श्रम विभाग के सागरिका दत्ता , पोथा सेन गुप्त व स्नेहरॉय चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमे कक्षा 11 व 12 के छात्र -छात्राओं को कौशल विकास को लेकर जागरूक किया गया। प्रशिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे अध्ययन के दौरान ही भविष्य की योजनाओ की रूपरेखा बनाने में लग जाता है। जो अपने कैरियर को लेकर निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। स्कूली बच्चों की भविष्य की यथार्त विजन व उद्देश्य जानने को लेकर सर्वे भी की जा रही है। इसमे पता लगाया जा रहा है कि बच्चे भविष्य के लिए क्या सोच रखती है। इसी से हम आकलन भी करेंगे व बच्चो की हौसला बढ़ाने में सहयोग करेंगे। जिससे कि बच्चे अपने निर्दिष्ट केरियर को चुन सके। इसमे बच्चो की प्रिय विषय , रुचि , भविष्य की सोच , कौशल विकास की जानकारी , केरियर को लेकर सहयोग आदि की जानकारी बच्चो से ली गई ।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी प्रश्न पूछकर जानकारी लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

8 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

8 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

17 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

17 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

17 hours ago