सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायत के लिए नहीं पहुंचना होगा ऑफिस

लोग घर बैठे ही कॉल पर दर्ज करा सके है अपनी शिकायत

शिकायत के लिए समय का किया गया विस्तार

उपायुक्त ने कहा अब शाम के पांच बजे तक दर्ज की जायेगी शिकायत

शिकायत दर्ज के लिए 9661920339 लोग कर सकते है कॉल

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं है। लोग अपनी शिकायत घर बैठे ही फोन के माध्यम से दर्ज करा पाएंगे। शिकायत के लिए समय का भी विस्तार किया गया है। उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित सभी शिकायतों को सुबह के 11:00 बजे से शाम के 5:00 तक दर्ज करने का आदेश जारी किया है। अब लोग सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जुड़ी पेंशन संबंधित शिकायत 9661920 339 पर कॉल कर कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि व्यक्तियों को अपनी समस्या बताने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए समय का विस्तार किया गया है। लोग पेंशन से संबंधित शिकायत कॉल पर सोमवार से शनिवार तक शाम के पांच बजे तक कर सकते है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सहित विभिन्न प्रकार के पेंशन की शिकायतों कॉल पर मिले के बाद सबंधित अधिकारी उसके निवारण के लिए तीव्र गति से कार्य करेंगे। ताकि लोगों को सरकार की योजना का लाभ सही समय पर मिल पाए।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

8 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

8 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

17 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

17 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

17 hours ago