बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, ग्रामीण आक्रोशित होकर किया सड़क जाम

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़: पाकुड़-कोटालपोखर पथ पर सेजा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह टोटो व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।इसमें बाइक चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसमाफाटक निवासी 45 वर्षीय मो. नसीम अख्तर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।आक्रोशितों ने की मुआवजे की मांग
मृतक नसीम पेट्रोल पंप में काम करता था। घटना के बाद चालक टोटो लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर पाकुड़-कोटालपोखर पथ को जाम कर दिया।मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार, ए एस आई अयोध्या प्रसाद, सुरेंद्र उरांव, किशोर टुडू, गोविंद प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने के बाद जाम हटा।

2 घंटे तक रही सड़क जाम

दो घंटे तक रही सड़क जाम के कारण वाहनों का परिचालन ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मो. नसीम अख्तर बाइक से पाकुड़ के निकट पेट्रोल पंप जा रहा था। सेजा गांव के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही टोटो से जोरदार टक्कर हो गई।इससे नसीम काफी दूर जाकर गिरा। उसके मुंह व सिर से काफी रक्तश्राव हुआ। जिस कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।गमगीन हो गया पूरा माहौल,सूचना मिलते ही नसीम के स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे। शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। टोटो चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।टोटो चालक का पता लगाया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

8 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

8 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

17 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

17 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

17 hours ago