गर्भवती एवं धात्री माताओं का मातृत्व सेवा सदन बना आधा अधूरा

जागता झारखण्ड संवाददाता।

पाकुड़िया(पाकुड) पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत बीचपहाड़ी पंचायत के झरिया गांव में प्रखंड की गर्भवती व धात्री माताओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध मुहैया कराने के लिए करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन मातृत्व सेवा सदन का कार्य विगत 14 वर्षो से ठप पड़ा है। यह अस्पताल का कार्य क्यों बंद पड़ा है इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को ठीक से नहीं है। ज्ञात हो कि वर्ष 2008 में इस मातृत्व सेवा सदन का निर्माण कार्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर से शुरू किया गया था। जिसे अब तक लाखों रुपए भी खर्च हुए हैं, लेकिन कई वर्षों से निर्माण बिल्कुल ही बंद पड़ा है। इस महत्वाकांक्षी योजना की निर्माण हो जाने से सीधा फायदा प्रखंड के गरीब प्रसूति माताओं सहित उनके समस्त परिजनों को मिलता है। जिनके बिना आज उन्हें हजारों रुपए खर्च कर निकटवर्ती पश्चिम बंगाल नलहटी,रामपुरहाट, बहरामपुर,जंगीपुर,मालदा,सिउड़,बर्धवान,कोलकत्ता आदि स्थित दूरदराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है आदिम जनजाति सुदूरवर्ती बाहुल क्षेत्र पाकुडिया प्रखंड के एकमात्र मातृत्व सेवा सदन के पूरे हो जाने से यहां के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिल सकती थी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

11 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

11 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

11 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

19 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

19 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

19 hours ago