भाजपा की संकल्प यात्रा झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन हेतु जन जागरण अभियान है

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दिनांक 17 अगस्त से संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा है। यह यात्रा झारखंड प्रदेश के सभी विधानसभाओं से गुजरने वाला है और 10 अक्टूबर को समारोप होगा।
इसी कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को पाकुड़ के तीनों विधानसभाओं में संकल्प यात्रा संपन्न हुआ। पाकुड़ विधानसभा का बड़हरवा में आयोजित संकल्प सभा में भाग लेने हेतु जाने के क्रम में कोटलपोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरान्डी का शानदार स्वागत किया,साथ में राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत कुमार ओझा भी मौजूद थे,जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह एवं मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत कुमार साह ने किया।कार्यकर्ताओं ने जमकर भारत माता की जय,वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद नारे का जमकर उद्घोष किया।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह का संचार हुआ है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह पाकुड़ नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय विशेष रूप से उपस्थित थे। अभूतपूर्व स्वागत से बाबूलाल अभिभूत दिख रहे थे।कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के हुजूम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन हेतु जन जागरण अभियान है।संकल्प सभाओं में उमड़ती भीड़ यह दर्शाती है कि यहां की जनता भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार से उब चुकी है और तुरंत इस भ्रष्ट एवं धोखेबाज सरकार से मुक्ति चाहती है।कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह यह प्रमाणित करता है कि हेमंत सरकार की विदाई तय है,इसलिए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हमें भाजपा का परचम लहराना है और 2024 में पुनः श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है और झारखंड प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

2 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

7 hours ago