डीसी ने आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक की

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़। सोमवार देर शाम को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा अरुण कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए लगभग एक करोड़ बाईस लाख रुपया आत्मा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं के प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसका अनुमोदन उपायुक्त द्वारा दिया गया। योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी को लाभुक के चयन सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। अंतर राज्य प्रशिक्षण में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में 25 किसानों को 5 दिन हेतु प्रशिक्षण में भेजने का निर्णय लिया गया। प्रत्यक्षण में ब्रोकली एवं शिमला मिर्च तथा बरबटी का प्रत्यक्षण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा किसान मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तेलहन, मोटे अनाज एवं न्यूट्री सीरियल के विभिन्न गतिविधियों की स्वीकृति दी गई।
बैठक में डॉक्टर संजय कुमार, प्रधान सह वरिय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश्वर भारती, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल, उप परियोजना निदेशक आत्मा अरविंद कुमार राय, पणन सचिव एवं किसान प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

22 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

22 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

22 hours ago