जांच में पाया गया केंद्र अंश की राशि उपलब्ध नहीं रहने से खाते में नहीं पहुंची पूरी राशि

उपायुक्त ने तथ्यहीन शिकायतों से लोगों से की बचने की अपील

कहा शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है। जनता दरबार में पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत कलिदासपुर पंचायत के कशीला गांव निवासी लाभुक लक्ष्मी मुर्मू ने मनरेगा योजना के तहत चल रहे वृक्षारोपण कार्य में मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की थी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे। पाकुड़ बीडीओ सफीक आलम ने स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। बीडीओ द्वारा जांच रिपोर्ट 19/08/2023 डीएआरडीए परियोजना पदाधिकारी को संपर्ति किया। जिसमें बीडीओ ने बताया की लक्ष्मी मुर्मू के जमीन पर वृक्षारोपण के कार्य के जांच के दौरान पाया गया कि वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदाई का काम पूर्ण हो चुका है। जिसमें 24990 रुपए की राशि खर्च की गई है। राज्य अंश से प्राप्त राशि का भुगतान उक्त योजना में कार्य किए सभी मजदूरों को कर दिया गया है। वहीं केंद्र अंश की राशि मजदूरों के खाते के खाते में अबतक प्राप्त नहीं हुई है। केंद्र अंश की राशि प्राप्त नहीं होने को लेकर डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी ने राज्य मनरेगा सेल के एमआइस नोडल पदाधिकारी को अवगत कराते हुए वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि वर्तमान में मनरेगा योजना अंतर्गत केंद्र अंश की राशि राज्य स्तरीय NeFMs A/c में नही रहने के कारण मजदूरों को पूर्ण मजदूरी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य स्तर पर मनरेगा योजना अंतर्गत केंद्र अंश की राशि उपलब्ध होते ही मजदूरी की राशि संबंधित मजदूरों के लिंकड बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के साथ निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। लोगों की समस्याओं का सामधान के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उपायुक्त ने कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी पर अवश्यक कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने लोगों से भी तथ्यहीन शिकायत करने से बचने की अपील की है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

20 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

20 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

20 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

20 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

20 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

20 hours ago