सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया द्वारा आईआरएस कीटनाशक छिड़काव किया गया

जागता झारखण्ड संवाददाता।
पाकुड़िया ( पाकुड़ ) पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिंहपुर पंचायत के घुरनी गांव में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया द्वारा आईआरएस कीटनाशक छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालाजार उन्मूलन हेतु आईआरएस कीटनाशक छिड़काव ग्रामीण क्षेत्र के गांवो में किया जा रहा है। पर्यवेक्षक के टी एस संजय मुर्मू ने बताया पाकुड़िया प्रखंड के कूल 22 कालाजार प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पायरेथ्राइड 5% नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा। यह अभियान 1अगस्त से 6 सितंबर 2023 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया घर के सभी कमरों में उक्त दवाई छिड़काव करने से बालू मक्खी एवं मच्छर मर जाती है जिससे कालाजार रोगों से 80% तक की कमी आ सकती है। सरकार की ओर से कालाजार रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति राशि बीएल रोगी को 6,600 रुपये एवं पीकेडीएल रोगी को 4,000 रुपये दिया जाता है। केटीएस संजय मुर्मू ने सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव कराएं ताकि कालाजार एवं मलेरिया जैसे घातक बीमारी से बचा जा सके। इस अवसर पर एमपीडब्ल्यू रविंद्र मुर्मू , अंकित हेम्ब्रम , प्रभात रविदास , एसएफडब्ल्यू डिजन भंडारी , सरवन ठाकुर , माधव ठाकुर , राजेंन सोरेन आदि उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

16 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

17 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago