जिले के सभी योग्य किसानों को मिले किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सभी योग्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभांवित करने को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार महेशपुर में जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल ने महेशपुर प्रखंड के जनसेवक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकि प्रबंधक, सभी किसान मित्र के साथ बैठक की। बैठक के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा केसीसी हेतु लक्ष्य, आवेदन भरने का तरीका, वंशावली बनाने का तरीका, आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेज, चेकलिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनसेवक को निदेश दिया गया की उनके क्षेत्र में एक भी योग्य किसान केसीसी से वंचित न रहे, इसका विशेष ख्याल रखें। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में छुटे हुए किसान का ई-केवाईसी कराने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग कराने को लेकर एवं छुटे हुए किसान का ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय एवं सभी किसान मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

19 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

19 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago