मॉक पोल के कार्यों का डीसी ने लिया जायजा, कार्यों को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस में वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल एफएलसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एफएलसी के दौरान चल रहे मॉकपोल के कार्यों की जानकारी ली।
मौके पर उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास सहित अन्य अधिकारियों से एफएलसी के दौरान मॉक पोल संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया। एफएलसी कार्य के दौरान गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मॉक पोल किया।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

19 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

19 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago