जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने की कार्रवाई

मटियाचुआं मौजा में अनाधिकृत रूप से लगभग 25,000 घनफुट तोड़े हुए बोल्डर के भंडारण को जब्त कर, पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में पाकुड़िया अंचल स्थित खनन पट्टों की जाँच की गई। जाँच के क्रम में मटियाचुआं मौज़ा में अनाधिकृत रूप से लगभग 25,000 घनफुट तोड़े हुए बोल्डर का भंडारण पाया गया। आसपास के लोगों से पुछताछ की गई, लोगों द्वारा बताया गया कि बोल्डर को तोड़कर स्थानीय मजदूरों द्वारा मेंटल तैयार किया जाता है। उक्त स्थल् पर भंडारण अनुज्ञप्ति किसी भी व्यक्ति को स्वीकृत नहीं है। इस प्रकार पत्थर को जब्त किया गया है जिसे स्थानीय चोकीदार एवं ग्राम प्रधान के देखरेख हेतु अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया है एवं उक्त अवैध भंडारण के बाबत जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दायर की गई है जिसका कांड संख्या 29/23 है। पाकुड़िया थाना प्रभारी के द्वारा जांच की कार्रवाई की जा रही है।साथ में जिला खनन टास्क फोर्स टीम में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, अंचलाधिकारी पाकुड़िया एवं थाना प्रभारी पाकुड़िया शामिल थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

19 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

19 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago