सोशल साइबर अपराधी से रहे सावधान, डीसी के नाम पर माँगा जा रहा है उपहार

पाकुड़ डीसी की बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी

यासिर आराफ़ात जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिले के अन्य अधिकारियों से राशि की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों द्वारा उपायुक्त की आइडी से जिले के अधिकारियों से उपहार भी मांगे जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से उपायुक्त कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8908296741 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों या अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं।इस संबंध में जिला उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें। इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

21 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago