अमडा़पाडा़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत कालाजोर गांव में कालाजार उन्मुलन कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।आयोजित रात्रि चौपाल में प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर प्रेम कुमार मरांडी के द्वारा मौजूद ग्रामीणों को कालाजार एवं फाइलेरिया बीमारी के लक्षण, इससे बचने के उपाय के अलावे इस रोग से ग्रसित मरीजों को दी जाने वाले सुख सुविधाएं की जानकारी दी गई। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से कालाजार एवं फैलेरिया उन्मूलन में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने की भी अपील की गई। मौके पर पीसीआई के रीजनल मोबिलाइजेशन को ऑर्डिनेटर मों अनीष द्वारा हिंदी एवं संथाली भाषा में कालाजार व फाइलेरिया के नियंत्रण को लेकर सरकार के अस्तर से चलाए जा रहे हैं। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को प्रोजेक्टर के जरिए लघु फिल्म दिखाकर दोनों रोगों से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर एमटीएस जुतिन मुर्मू एमपीडब्ल्यू,मुखिया सुष्मिता मुर्मू सहिया,सेविका, ग्राम प्रधान वार्ड मेंबर सखी दीदी आदि उपस्थित थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More