अमडा़पाडा़ में चोरों के हौसले बुलंद चोर मस्त पुलिस पस्त

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा:- अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रसिक टोला काली मंदिर के समीप अंजन भगत के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। चोर काला कपड़ा पहनकर आया और घर में घुस कर अंजन भगत की 13 वर्षीय पुत्री (रिशु कुमारी) को बेहोश कर चोर ने 3 मिनिट के अन्दर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:30 बजे तीन चार नकाबपोश चोर अंजन भगत के घर के पास आए और घर का दरवाजा खोलने के लिए बोला। घर पर अंजन भगत की पुत्री अकेली थी। अंजन भगत की पुत्री ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही चोरों ने बेहोशी की दवा उनके नाक पर लगा दी। जिससे लड़की बेहोश हो कर गिर गई।चोर घर में घुसे और बड़े सफाई के साथ पलंग के नीचे रखें सूटकेस को लेकर फरार हो गए। सूटकेस में सोना,चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये थे।अंजन भगत ने बताया कि घर से लगभग हम सभी सपरिवार अपने पुराने मोहल्ला सकरी गली गए हुए थे। घर में मेरी पुत्री अकेली थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में घुस कर लाखों के जेवरात के साथ नगद दो लाख रुपया लेकर फरार हो गए।
इसकी सूचना मिलते ही हम लोग घर पहुंचे तो देखा कि मेरी पुत्री बेहोश होकर जमीन पर गिरी पड़ी है।उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।अमड़ापाड़ा में दिन प्रतिदिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Recent Posts

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

2 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

40 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

22 hours ago