बाबा तिलकामांझी महान क्रांतिकारी कार्यशैली पहाड़िया धरती की प्राकृतिक संशोधनों का संरक्षण पहाड़िया आदिम जनजाति की सांस्कृतिक पहचान


अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत अंतर्गत नूनपाड़ा गाँव मे शनिवार को जबड़ा पहाड़िया उर्फ तिलकामांझी का प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रियंका मालतो एवं शिवचरण मालतो ने संयुक्त रूप से पुष्प चढ़ाकर एवं नारियल फोड़ कर व फीता काट कर किया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के गोड्डा पाकुड़ जिले से प्रतिनिधि ने चढ़बढ़ कर भाग लिया। तिलकामांझी की प्रतिमा को ग्राम प्रधान एवं पुजारी के द्वारा आपसी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि जीप सदस्य प्रियंका मालतो ने उपस्थित जनसमूह को तिलकामांझी की प्रतिमा को नमन करते हुए कहा कि बाबा तिलकामांझी ने कभी ना समर्पण करने वाली लंबी लड़ाई अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी। बाबा तिलकामांझी महान क्रांतिकारी कार्यशैली पहाड़िया धरती की प्राकृतिक संशोधनों का संरक्षण पहाड़िया आदिम जनजाति की सांस्कृतिक पहचान को अचुत्र रखना , क्योंकि पहाड़िया के सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक संशोधन का बाहरी लुटेरों से हमेशा से संघर्ष करना पड़ता था। क्योंकि बाहरी लोग सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया। वहीं अंग्रेजी सत्ता को जड़ तक हिला देने वाले प्रथम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हीं के बताए रास्तों पर चलकर हमारे रणबांकुरों ने हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई। जिसके कारण आज हम आजादी की हवाओं में सांस ले रहे हैं। तिलका मांझी ने भागलपुर के प्रथम कलेक्टर अगस्टस क्लीवलैंड को छाती पर तीर मारा कर सदा के लिए नींद सुला दिया। जिससे अंग्रेजों के दांत खट्टा हुए थे। वहीं ब्रिटिश कंपनी ने बदले में अमडा़पाडा़ प्रखंड के सिंगारसी पहाड़ से सात घोड़ों में बांधकर भागलपुर तक घसीट कर ले गया।मौके पर बैद्धनाथ पहाड़िया उपाध्यक्ष , सरदार मरकुस मालतो युवाअध्यक्ष साहेबगंज, कमलेश्वर पहाड़िया प्रवक्ता ,सरदार जबड़ा पहाड़िया,शोभकांत मालतो गोड्डा, सरदार सुखदेव देहरी, मैसा मालतो ,सीताराम पहाड़िया, डुमरचिर पंचायत की मुखिया रामी पहाड़िन,कामदेव पहाड़िया, विजय पहाड़िया प्रधान, कालुराम पहाड़िया भोग्दोराजा सहित अन्य मौजूद थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago