जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय स्टेडियम(बैंक कालोनी) पाकुड़ में तीरंदाज़ी का आयोजन किया गया। वही जिले के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी, रस्सा कसी एवं बैडमिंटन का भी आयोजन किया गया। इस आयोजित खेल का उदघाटन जिला बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित विमल, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से किया। सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया।
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 245 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेलों में विजेता उप विजेता होने वाले टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More