बीडीओ ने प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश दिया

जागता झारखंड संवाददाता।
लिट्टीपाड़ा। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल स्वच्छता, अपूर्ति, कृषि,पंचायती राज, जेएसएलपीएस, विद्युत, बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित बाल विकास विभागों के विभागाध्यक्षों से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विद्युत विहीन विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं सभी मतदान केंद्रों में विद्युत कनेक्शन से जोड़ने के लिए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आता हैं। नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटर में निर्धारित समयावधि के अन्दर संचालित योजनाएं जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य को समेकित प्रयास कर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को आपस में प्रभावी ढंग से समन्वयित कर कार्य करने का सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड होने के कारण विकास की गति को तेज़ करने के लिए सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में सभी विभागों के इंडिकेटर में संबंधित विभागाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में प्रखंड लिट्टीपाड़ा परिसर में चिन्तन शिविर का आयोजन किया जायगा जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अपूर्ति सह प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल, विद्यानंद मुर्मू, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी.दास ,महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह, प्रमिला प्रमिला हेम्ब्रम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास सहित अन्य कई विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

20 hours ago