अज्ञात वाहन की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक मौके पर ही तोड़ा दम

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम

प्रशासन ने दिया मुआवजा देने का आश्वासन

यासिर अराफ़ात ब्यूरो जागता झारखंड।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुमारपुर पंचायत के 30 वर्षीय युवक सलीम शेख को बरहरवा पाकुड़ मुख्य मार्ग काशीला पर एक अज्ञात वाहन में अचानक धक्का मार दिया जिसके कारण सलीम शेख के सर पर गहरी चोट आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना घटित होने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया। जिसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस बल अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची साथ ही अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे, परंतु आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर हावी था कि ग्रामीणों को समझाना बड़ा ही प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा था, ग्रामीणों ने कई तरह की अपनी तरफ से मांगे रखी जैसे मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का होना, गाड़ियों की तेज गति को रोकने के लिए कानून बनाना तथा मृतक सलीम शेख के लिए मुआवजे की भी मांग ग्रामीणों के द्वारा रखी गई। इधर मौके पर पहुंचे अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह परिवार वालों को बताया कि पीड़ित परिवार को हिट एंड रन के तहत 2 लाख तथा आपदा से एक लाख और पारिवारिक लाभ के रूप में ₹20000 दिए जाएंगे। अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने परिजनों से आवश्यक कागजात की मांग की और उन्होंने बताया कि जितनी जल्दी कागजात हमें मिलेगा उतनी जल्दी काम होगा उन्होंने आगे कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव के ही 30 वर्षीय सलीम शेख मवेशियों के लिए खेत से घास लेकर साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने अचानक से सलीम शेख को धक्का मार दिया। जिसके कारण उसके सर पर गंभीर चोट आई थी जिस वजह से वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।आखिर में पुलिस और प्रशासन ने सब को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोना जोड़ी भेज दिया। इधर अचानक से सलीम शेख की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, सलीम शेख के परिजन तथा रिश्तेदार इस बात से चिंतित थे कि सलीम शेख के पांच बच्चों का देखभाल कौन करेगा उनकी परवरिश कैसे होगी? सलीम शेख ही अपने परिवार का एक अकेला कमाने वाला व्यक्ति था जो अब इस दुनिया में नहीं है तथा वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़कर गए हैं।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

20 hours ago