पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिला खेल विभाग पाकुड़ की ओर से नीरज चोपड़ा के पदक जीतने पर मनाया गया विजय उत्सव ।

नीरज चोपड़ा को भारत का नाम रोशन करने पर दी गई बधाई।

जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़।

पाकुड़। जिला स्तर स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में जिला खेल विभाग पाकुड़ एवं पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा विजय उत्सव मनाया गया । उत्सव में अतिथि के रूप मैं जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार , पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ (बुल्टी) तथा पाकुड़ जिला ओलंपिक सघं अध्यक्ष
श्री अर्धेन्दू शेखर गांगुली,उपस्थित थे! भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। वे ऐसे करने वाले पहले भारतीय बने हैं । इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत ने ओवरऑल तीसरा मेडल जीता है । हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट मैं आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार की रात को अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता। विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला खेल विभाग एवं जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटी गई और भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाया गया। साथ ही साथ आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, जिला ओलंपिक संघ के संघ संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, शिक्षक दिलीप कुमार राय, शिक्षक आनंद कुमार भगत, प्रवीण कुमार,वुशु प्रशिक्षक नारायण चंद्र रॉय, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षक रेखा कुमारी, भैरव चुंडा मुर्मू,अज्जू मंडल आदि संघ के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

17 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

17 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

17 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

17 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

17 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

17 hours ago