भारतीय वायु सेना के द्वारा मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 15 व 18 सितंबर 2023 को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित भारतीय वायुसेना के स्टेशन में आयोजित भर्ती रैली में हो सकते है शामिल

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय वायु सेना के द्वारा अहर्ता पूर्ण करने वाले झारखण्ड के उम्मीदवारों के लिए 15 और 18 सितंबर 2023 को मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए एयरमैन भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर में स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन में आयोजित भर्ती रैली में शामिल हो सकते है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले पहले चक्र में, 26 दिसंबर 2002 और 26 दिसंबर 2006 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी, जिन्होंने 10+2 की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया है वे शामिल हो सकते हैं। वहीं 18 सितंबर को होने वाले रैली के अंतिम चक्र में 26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी अथवा 26 दिसंबर 1999 से 26 दिसंबर 2002 के बीच जन्मे विवाहित अभ्यर्थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया है वे शामिल हो सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह के 6:00 से सुबह के 10:00 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.airmenselection.cdac.in पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

8 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago