लीगल लिटरेसी क्लब में छात्र छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़ :- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में लीगल लिटरेसी क्लब उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहसपुर पाकुड़ में लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने उपस्थित छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकार, कर्त्तव्य समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी साथ ही समाज में बाल विवाह के बारे मे बताया कि कानूनी तौर पर विवाह करने की आयु निश्चित हो जाने के बावजूद बाल विवाह की घटना एक कानूनी अपराध है और सामाजिक समस्या भी है। वर्तमान समय में दहेज प्रथा भी बाल विवाह का एक प्रमुख कारण है। इसके दुष्प्रभाव का जिक्र किया गया कहा शिक्षा व्यक्ति को विवेकशील बनाती है और विवेक से चेतना का विकास होता है जो अच्छे-बुरे का निर्णय करता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत् कई सुविधा दी गई है साथ ही कहा की शिक्षा का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सार्वभौमिक समावेशन को बढ़ावा देना तथा माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन के नए अवसर सृजित करना है। ऐसे कई महत्त्वपूर्ण कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक,पीएलवी मैनुल शेख समेत शिक्षक शिक्षिका एवम् छात्र छात्राऐ मौजूद रहे। इसके अलावे प्रखंड स्तर के पीएलवी अपने अपने कार्य के दौरान कानूनी जागरूकता अभियान चलाया राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता समेत नालसा के योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन) योजना, 2015 के बारे में कानूनी लाभ की जानकारी दी गई।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

22 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

22 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

22 hours ago