कांग्रेस करेगी केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन

गैस के दाम कम करना बीजेपी का चुनावी लॉलीपॉप: उदय लखमणि

यासिर आराफ़ात जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़। 04 सितंबर सोमवार को पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल के निकट कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा गैस,पेट्रोल,डीजल एवं अन्य सामानों के दरों में वृद्धि के विरुद्ध किया जाएगा। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यों होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा चुनावी स्टंट बनाने हेतु गैस के दामों में 200₹ कम कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में यह ख्याल नहीं आया।₹200 कम करने के बाद भी आज भी गैस की कीमत ₹960 है। और तो और भाजपा सरकार ने सब्सिडी भी बंद कर दी ।अब जब चुनाव सामने आ रहा है तो उन्हें गरीबों की याद आ रही है, जो क्षणिक है और चुनावी स्टंट है, इससे अधिक और कुछ नहीं।इस पृक्षय में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा भाजपा के विरुद्ध धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार करेंगे। उन्होंने सभी जिला कमिटी,प्रखंड कमिटी तथा प्रकोष्ठों कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

23 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago