खनिज लदे ट्रैक्टर में 100 सीएफटी का चालान रहता है परन्तु 200-250 सीएफटी चिप्स लोड किया जाता है

क्रशर संचालकों को दिया गया है सख्त निर्देश ट्रैक्टर वाहन में 100 सीएफटी चालान से ज्यादा लोड करने पर ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की जाएगी, फिर भी कानून की की जा रही है अनदेखी

यासिर अराफ़ात जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। जिला अंतर्गत पत्थर खनिज का परिवहन के क्रम में प्रायः यह देखा जा रहा है कि खनिज लदे ट्रैक्टर में 100 सीएफटी का चालान रहता है परन्तु 200-250 सीएफटी चिप्स लोड किया जाता है। ऐसे खनिजों का अवैध परिवहन मामले की रोकथाम हेतु शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई थी जिस
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने उपस्थित सभी क्रशर संचालकों को सख्त निर्देश दिया था कि किसी भी परिस्थिति में ट्रैक्टर वाहन में 100 सीएफटी चालान के अनुसार ही चिप्स दिया जाय। यदि 100 सीएफटी से ज्यादा चिप्स छापेमारी के क्रम में पाया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा ट्रैक्टर को जप्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित क्रशर यूनिट को सील करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि जिन ट्रैक्टर वाहन में पटरा लगाया जाता है तत्काल अभियान चलाकर उन पर जुर्माने की राशि वसूली करते हुए वेल्डिंग के माध्यम से लगाये गये छड़ इत्यादि को कटिंग कराया जाय जिसका खर्च भी वाहन मालिक को उठाना पड़ेगा।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मु०, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ एवं महेशपुर, जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, संबंधित अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं क्रशर व खदान संचालक उपस्थित थे। फिर भी कानून को अनदेखी करके ओवरलोडेड ट्रैक्टर पाकुड़ शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 30 गति के साथ दौड़ रहा है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago