शिक्षक दिवस पर याद किए गए भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉं.सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमडा़पाडा़-शिक्षक बच्चों में सिर्फ ज्ञान व नैतिक आदर्शों को ही संचारित नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें सामर्थ्यवान बनाकर एक सुदृढ़ समाज की संरचना व एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। वहीं 5 सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर उत्क्रमित+2 विद्यालय डुमरचीर में शिक्षकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.वहीं विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक के चरण स्पर्श कर संथाली रीति रिवाज से शिक्षकों का स्वागत किया गया। वहीं शिक्षक के द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतीमा के सामने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा आकर्षक नृत्य व संगीत का कार्यक्रम किया गया.वहीं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य हीरा लाल कोल ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रसिद्ध शिक्षक,लेखक व एक अच्छे नितिसस्त्री थे। उन्होंने भारत के परंपरा धर्म और दर्शन शास्त्र कि कई किताबें लिखी है। 5 सितंबर 1888 को एक गरीब ब्राह्मण परिवार में भारत के तिरुताणी में इनका जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम सर्वपल्ली वीरास्वामी एवं माता का नाम सीतान्मा था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु के तिरु ताणी व लूथर मिशनरी स्कूल से की। 1909 मैं डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज में सहायक लेक्चरर के रूप में और मैसूर में यूनिवर्सिटी के दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर के रूप में भली-भांति पूर्वक अपना योगदान दिया था। ओर वे 1952 से 1962 तक भारत के उपराष्ट्रपति बने रहे। उन्होंने भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद एवं मानवतावादी आदमी थे। उनका मानना था की शिक्षा और संस्कार छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान से देनी चाहिए। शिक्षा से ही देश उत्पत्ति के शिखर पर पहुंचेगा शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति उनका व्यापक लगाव था। इसलिए हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. ये दिन शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए बहुत ही खास है. स्कूल,कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.अपने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए छात्र बहुत ही खास तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. कुछ दिनों पहले से ही सब तैयारियां शुरु हो जाती हैं. छात्र अपने शिक्षों को मैसेज, कोट्स और फोटोज भेजकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं.मौके पर विद्यालय के शिक्षक पीयूष रजक,सिलवानुस किस्कु,प्रीति कुमारी,नुसरत प्रवीण,हेमंत कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थी

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago