झालसा रांची के निर्देश पर डालसा पाकुड़ द्वारा 17 सितंबर 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक 100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह आउटरीच अभियान चलाया जाएगा

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़ :- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के द्वारा दिनांक 17/9/2023 से 25/12/2023 तक चार चरणों में 100 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है उक्त जानकारी डालसा पाकुड़ द्वारा दी गई। इस अभियान के दौरान पाकुड़ जिले के प्रत्येक गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी की टीम पहुंचकर यह अभियान चलाएगी। इसमें पीएलवी के साथ पैनल अधिवक्ता ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, द्वारा विधिक जागरूकता फैलाना और आउटरीच गतिविधियों के तहत् बच्चों के देखभाल,बाल तस्कारी, पलायन ,पॉक्सो अधिनियम और सुरक्षा की आवश्यकता से संबंधित बच्चो के साथ दुर्व्यवहार ,बाल श्रम बाल विवाह ,आदि का शिकार बनने से रोकने के लिए बाल संरक्षण योजना से जोड़ने हेतु सुनिश्चित किया जाना है प्रत्येक ब्लॉक में शिविर का आयोजन कर महिलाओं को सशक्त करने घरेलू तथा यौन अपराधो से बचाने तथा उचित मामलों में पीड़ित प्रतिकर को लाभ दिलाने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी ।अभियान के दौरान लोगों में मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित मामलों का अधिनियम तथा विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में जागरूक किया जाएगा इसके अलावा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना तथा विकलांग वरिष्ठ नागरिक ट्रांसजेंडर ,एससी ,एसटी के से संबंधित उनके अधिकारियों की जानकारी दी जाएगी । साथ ही आवेदन प्राप्त किया जाना है। साथ ही कैंपेन के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा मंडलकारा पाकुड़ में बंदी को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश से विस्तृत अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए की कोई बंदी या बालक बिना अधिवक्ता का न रहे, तथा समय पर अपना अपना जमानत आवेदन या अपील दायर कर सके इसके अलावा विधिक सहायता एवम् जागरूकता हेतु निबंध तथा पेंटिंग कंपटीशन प्रतियोगिता और प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाना है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago