हेमंत सोरेन देश के सबसे सशक्त आदिवासी नेता के रूप में उभर चुके हैं: झामुमो पूर्व केंद्रीय सदस्य शाहिद इक़बाल

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार की संपत्ति के संदर्भ में तथ्यहीन आरोप लगाकर भाजपा राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का षड़यंत्र रच रही है। यह बातें झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल ने कही उन्होंने कहा कि सियासी मैदान में बुरी तरह परास्त हो चुकी भाजपा राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के अगले दिन से ही आदिवासी मुख्यमंत्री और उनके परिवार को बदनाम करने का स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि महाजनी जैसे सामाजिक कुप्रथा से झारखंड को मुक्त करा कर अलग राज्य बनाने के आंदोलन में अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले सोरेन परिवार को बदनाम करने का भाजपा का सपना जगजाहिर हो चुका है। आने वाले चुनाव में राज्य की जनता सब का मुंह तोड़ जवाब देगी और जनता डुमरी उपचुनाव में दे जवाब दे चुका है।हेमंत सोरेन देश के सबसे सशक्त आदिवासी नेता के रूप में उभर चुके हैं। यही बात भाजपा की परेशानी का सबब है। इसलिए भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की छवि को खराब करने का षड़यंत्र रच रहा है।
झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही हेमंत सरकार के खिलाफ धारणा बनाकर सत्ता हथियाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सोरेन के खिलाफ लोगों को भ्रमित करने के अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो सकेगी।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago