सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमडा़पाडा़-स्थानीय वैष्णवी दुर्गा मंदिर में मंगलवार को रिद्धी-सिद्धि विनायक विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।मंदिर में भगवान गणेश की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा पंडाल को सजाया गया।यजमान संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत एवं पुरोहित शम्भूनाथ झा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से गणेश जी की प्रतिमा का मिल जुलकर पूजा अनुष्ठान कराया गया।पूजन के बाद आरती वंदना हुई और महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर सुबह से ही आस-पास के क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखा गया।गणेश चतुथी को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय रहा। इसके साथ ही भक्तों ने पूजा-अर्चना करते हुए गणपति बप्पा मोरिया का नारे लगाए। भगवान गणेश के जन्मोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओ ने पूजा में भागीदारी ली।मौके पर बबलू भगत,दशरथ भगत,सुरेंद्र भगत,राज आनंद,संजय कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भक्तजन मौजूद थे।
जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More