लॉटरी माफिया कादिर चंचकी से रंगे हाथों गिरफ्तार

जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना अंतर्गत चाँचकी गांव से कबीर नामक व्यक्ति को 1130 पीस लॉटरी के साथ मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भी भेज दिया गया है। लॉटरी माफिया के खिलाफ थाना प्रभारी सतीश कुमार की लगातार छापामारी जारी है। इससे पहले भी कई लॉटरी माफियाओं को थानेदार सतीश कुमार ने जेल की हवा खिलाई है। कबीर नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लॉटरी के धंधेबाज़ों को हर हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बाकी लॉटरी माफिया को चेतावनी देते हुए बताया कि जितने भी बचे खुचे लॉटरी माफिया मुफस्सिल थाना अंतर्गत आते हैं वह सावधान हो जाए, उनको भी हरगिज बख्शा नहीं जाएगा और बहुत जल्द जेल की हवा खानी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कबीर नमक लॉटरी माफिया चांचकी गांव में लॉटरी की खरीद बिक्री करते हैं इसी गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के पुलिस टीम ने चांचकी गांव में छापामारी की जिसके तहत कबीर नामक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों लॉटरी समेत धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

34 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

23 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

23 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago