पंचायत कर्मी करेंगे अपने पंचायत क्षेत्र में आवासन :-डीसी

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने मनरेगा व आवास योजना की समीक्षा में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पंचायत कर्मियों को पंचायत क्षेत्र में आवासन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने इसकी सख्ती से पालन करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा कि पंचायत कर्मी यदि कार्यक्षेत्र में आवासन नहीं करते हैं तो उनके वेतन पर रोक लगाई जाएगी और कोषागार पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दी जाएगी।
सभी गांवों में पोटो हो खेल मैदान का सर्वे रिपोर्ट दो दिनों में जमा करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। एरिया ऑफिसर एप में निबंधित सभी पदाधिकारियों/पर्यवेक्षकों को योजना पर्यवेक्षण एप के माध्यम से लक्ष्य अनुरूप करने का निर्देश दिया गया। शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना की स्वीकृति करने हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया।इसके अलावा उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिए दिनांक 15 सितम्बर 2023 से 10 अक्टूबर, 2023 तक “चलो करें आवास पूरा” अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा कि इस अभियान के माध्यम से सभी लंबित आवासों को पूर्ण करें।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, जिला समन्वयक निभा कुमारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सभी प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

47 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

24 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

24 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago