झालसा रांची के निर्देशानुसार आउटरीच जागरूकता अभियान के तहत् इशाकपुर पंचायत में किया गया जागरूक

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़:- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को जागरूकता सह आउटरीच अभियान चलाया गया उक्त कार्यक्रम इशाकपुर पंचायत के सभी गांव इशाकपुर , रणडंगा फतेहपुर, चंद्रपाडा समेत कई गांव में लगभग 600 सौ लोगो को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में पीएलवी मैनुल शेख ने मोटर दुर्घटना दावा वाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी ।वही खुदू राजवंशी ने मानव तस्करी पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की। पीएलवी चंद्रशेखर घोष ने बाल श्रम महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत रूप से बताया। पीएलवी मोकमऊल शेख ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निः शुल्क अधिवक्ता पाने का हकदार और प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं पीएलवी नीरज कुमार राउत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार के पेंशन योजना समेत कई योजनाओं के बारे में लाभ लेने योग्य व्यक्ति को आवेदन देने को कहा और आवेदन प्राप्त किया गया । इस कार्यक्रम के तहत् लोगों को विधिक जानकारी से सशक्त बनाया जा रहा है। मौके पर हर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग को पीएलवी मैनुल शेख, खुदू राजवंशी, चन्द्रशेखर घोष मोकमाउल शेख एवम् नीरज कुमार राउत ने जागरूक की।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

21 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

21 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

22 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago