दो राशन डीलरों का लाइसेंस हुआ रद्द

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़: उपायुक्त के निर्देशानुसार दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निम्न जन वितरण प्रणाली विक्रेता की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया।
(01)महेशपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता, बैजुन मरांडी, पंचायत-चण्डालमारा, अनुज्ञप्ति संख्या-04/2002 को किरासन तेल वितरण मामले में घोर अनियमितता के कारण कई बार स्पष्टीकरण किया गया,परंतु स्पष्टीकरण का जवाब नहीं आने से विक्रेता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।(02)पाकुड़िया प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता,चम्पा बाहा एस.एच.जी,पंचायत-गणपुरा, अनुज्ञप्ति संख्या-28/2009 को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरण करने एवं लाभुकों के द्वारा आपके विरुद्ध दिनांक- 22.07.2023 को सड़क जाम कर अवरूद्ध करने के आरोप में कई बार स्पष्टीकरण की मांग की गई, परंतु स्पष्टीकरण का कोई जवाब समर्पित नहीं किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से विक्रेता की अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है।
साथ ही सभी पाकुड़ जिलान्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को निम्न निर्देश दिया जाता है:-
(01)ई-पाॅस मशीन में जितना आवंटन प्रदर्शित करता है, उतने खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित किया जाय।
(02) ई-पाॅस मशीन में आवंटन के अनुसार वितरण नहीं किये जाने पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago