जहरीले सांप के काटने से हुई एएनएम की मौत

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमड़ापाड़ा-प्रखंड के सलपतड़ा गांव स्थित आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यरत महिला एएनएम 45 वर्षीय हेलेना हेंब्रम को गुरुवार देर रात सांप काटने से मौत हो गई।मृतक महिला सलपतड़ा गांव की जनमटोला के निवासी बताई जा रही है। वही कुछ ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हेलेना हेंब्रम घर में अकेले रहती थी। उसके पति एवं एकलौती विकलांग पुत्री की मृत्यु कुछ साल पहले हो चुकी है।घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार रात को हेलेना हेम्ब्रम अपने सेंटर के एक कमरे पर सोई थी। लगभग डेढ़ बजे रात में उसके हाथ के उंगली में सांप ने काट लिया जिसकी जानकारी वह खुद उठकर गांव में ग्रामीणों को दी। वहीं स्थानीय ग्रामीण अपने निजी वाहन से रात्रि में ईलाज के लिए शहरघाटी मिशन ले गए।जहाँ महिला की स्थिति को बहुत ही गम्भीर होते देख परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ ले जाया गया।जहाँ सदर अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago