पोटो हो खेल योजना निर्माण कार्य में सभी पंचायत करें प्रगति:- बीडीओ

जागता झारखण्ड संवाददाता।
हिरणपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने अपने कार्यालय वेश्म में मनरेगा एवं आवास योजना की समीक्षा सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा के क्रम में पोटो हो खेल मैदान योजना कार्य में प्रगति करने का निर्देश दिया। सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को मनरेगा मजदूरों का केवाईसी कैम्प मोड में कराने का निर्देश दिया ताकि एबीपीएस के जरिए ससमय मजदूरों को भुगतान हो सके।
सभी एनएमएमएस मेट के माध्यम से ससमय कराने, आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने टपक सिंचाई से होने वाले लाभ के बारे में सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव को बताया और कहा कि 65000 के लागत से लगनेवाली टपक सिंचाई योजना में 10 प्रतिशत अंशदान लाभुकों को देना होगा तथा 90 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी। इन योजनाओं का लाभ सभी बिरसा हरित ग्राम लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, कनीय अभियंता प्रेमचंद टुडू, परेश भारती, सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

23 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

23 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

23 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago