पाकुड़ के मिनी हेंब्रम ने रजत के साथ कांस्य पदक जीतकरक किया जिला का नाम रौशन

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : भारत सरकार के खेल मंत्रालय खेल विभाग एवं युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान व झारखण्ड साइकलिंग एसोसिएशन के देख- रेख में सिद्धू कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगाँव राँची में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेनस ट्रेक साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के मणिपूर, असम, पश्चिम बंगाल, ओड़ीसा, बिहार तथा झारखण्ड आदि राज्यों के खिलाड़ी ने भाग लिया थे। जिसमें पाकुड़ जिले के मिनी हेंब्रम ने करीन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया एवं वूमेन यूथ सब जूनियर 2000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह- पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने प्रेस संदेश वार्ता साझा करते हुए कहा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है। जिससे/ताकि महिला खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा खेल से जुड़े। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 10000, रजत पदक जीतने पर 6000 एवं कांस्य पदक पदक जीतने पर 4000 रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। वह पाकुड़ जिले की मिनी हेंब्रम ने रजत पदक जीतने पर 6000, कांस्य पदक जीतने पर 4000 का चेक, मेडल, प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजमोहन राम एवं धीरसेन ए० सोरेंग राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया। उक्त पदक जीतने एवं जिले का नाम रोशन करने पर सांसद राजमहल लोकसभा विजय हसंदा, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, झारखण्ड साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ.मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष व झारखण्ड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह- पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, खेल प्रेमी अमित कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, अशोक कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार,एम.डी शकील हक, राजा मुर्मू, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने बधाई दिया।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

23 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago