मरीज को गोद में उठाकर पार कराया नदी, नहीं है सड़क और पुल की व्यवस्था

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय से महज 17 किलोमीटर दूर डुमरचीर पंचायत अंतर्गत एक ऐसा गाँव जो कि विकास के मामलों में कोसो दूर है.आपको बात दें कि इस गांव के लोग आज भी सडक के आभाव में बरसात के दिनों में एक दुसरे का सहारा लेकर कर नदी पार करते है।यह मामला डुमरचीर पंचायत के बड़ा बास्को संथाली और पहाड़िया टोला गांव का है. इस गांव में 50 से 60 परिवार रहते हैं। आपकों बता दे कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं बड़ा बास्को संथाली गांव के एक महिला छीता मरांडी बीते कुछ दिनों से बीमार से ग्रस्ति थी।वह शनिवार सुबह बड़ा बास्को संथाली अपने गांव के ग्रामीण राजेन्द्र हांसदा,जगरनाथ मुर्मू, पलटन मुर्मू,कलम हेम्ब्रम,लुखिराम हांसदा एवं बीमार महिला के पति प्रधान हांसदा ने बीमार महिला को एक दुसरे के सहारे से बास्को नदी में पानी का जलस्तर अधिक रहने से महिला को उठाकर नदी पा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर इलाज कराने के लिए लें जा रहें हैं।

क्या कहते हैं ग्रामीण
वहीं ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता बजल टुडू ने बताया की बड़ा बास्को संथाली गांव जाने के सडक नहीं है. इस गाँव जाने के लिए एक नदी मिलता है उस नदी में पुल नही बना है. सडक भी बहुत जर्जर हो गया है. मोटरसाइकिल एवं साईकिल में चलने वाले आये दिन गिर कर घायल हो जाते है. गांव तक जाने वाली सडक में बड़ा गाडी या एम्बुलेंस नही जा सकती है।क्योंकि इस गांव जाने वाली सडक में काफी बड़ा-बडा़ पत्थर निकला हुआ है.अगर प्रशासन को इस गाँव जाना पड़े तो दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। इस गांव में जनप्रतिनिधि वोट के दिनों में आकर लोगों को अपनी मीठी-मीठी बातों में बहला फुसलाकर कर वोट मांगते हैं।और वोट लेने के बाद विकास करना तो दूर इस गांव में आना भी भूल जाते हैं।

क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि नदी पर पुल एवं गांव में सड़क नहीं होने का मामला संज्ञान में है। समस्या के समाधान को लेकर पहल किया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को सड़क एवं पुल की सुविधा मिलेगी।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago