चैत्र नवरात्र का अनुष्ठान 22 अप्रैल से, रामनवमी 30 को

सौरभ भगत

अमडा़पाडा़ – हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास वर्ष का पहला महीना होता है। वहीं इस महीने में हिंदुओं के नव वर्ष, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पूजा, चैती काली पूजा आदि पूजा किया जाता है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव में स्थापित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आदिम जनजाति के पूर्वजों के द्वारा चली आ रही चैत्र नवरात्र का भी पूजा पूरे धूमधाम से किया जाता है। वैष्णवी दुर्गा मंदिर के पुजारी विजय पहाड़िया के द्वारा विधिवत मंत्रोउच्चरण के साथ मां की प्रतिमा का स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाएगा। वहीं मुख्य बाजार स्थानीय पुरोहित संदीप ओझा एवं शम्भु नाथ झा ने बताया कि 22 अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होगा। मां दुर्गा के भक्त 30 अप्रैल को चैत्र नवरात्र के अनुष्ठान की पूर्णाहुति करेंगे। इसके साथ ही 30 अप्रैल को ही रामनवमी का भी पर्व मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोउच्चरण कर माता के मंदिर में कलश की स्थापना होगी। मंदिर के प्रथम कक्ष तथा परिक्रमा बरामदे मे श्रद्धालुओं भक्तों के द्वारा नवरात्र के कलश स्थापित किए जाएंगे। चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति के दिन मंदिर परिसर में अवस्थित यज्ञशाला में हवन का अनुष्ठान होगा। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से ही मां भगवती की उपासना के लिए दुर्गा सप्तमी का पाठ प्रारंभ हो जाएगा। 29 अप्रैल को महा अष्टमी का उपवास 8.29 रात्रि में होगा। 29 अप्रैल की रात 10.2 बजे के पश्चात महाअष्टमी के गमन तथा महानवमी के आगमन के बीच चैत्र नवरात्र की संधि बलि दी जाएगी।30 अप्रैल को कलश विसर्जन तथा हवन के पश्चात चैत्र नवरात्र के अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago