पाकुड़ परीसदन में मंत्री आलमगीर आलम ने पदाधिकारी के साथ की समीक्षात्मक बैठक,दिए जरूरी दिशा निर्देश

बरसात के बाद तारानगर ब्रिज की मरम्मती का काम शुरू होगा: मंत्री आलमगीर आलम

यासिर अराफ़ात जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़ : मंगलवार को पाकुड़ परिषद में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने पदाधिकारीयों के साथ समीक्षात्मक बैठक की, बैठक के क्रम में पदाधिकारीयों को मंत्री आलमगीर आलम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।साथ ही क्षेत्र से आए हुए जनता के साथ भी मंत्री ने संवाद किया। क्षेत्र से आए हुए कई लोगों ने मंत्री आलमगीर आलम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने सब की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।बैठक के पश्चात मंत्री ने पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मंत्री जी से कई सवाल पूछे, सारे सवालों का मंत्री ने संजीदगी के साथ जवाब दिया। पाकुड़ जिला में बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से पाकुड़ जिला की कई महिलाओं को ई-रिक्शा से माध्यम से रोजगार करने का अवसर दिया है। साथ ही कई महिलाओं को दीदी कैफे खुलवाकर उनके रोजगार में सहयोग किया है।बीते दिनों सदर अस्पताल सोना जोड़ी में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के मुद्दे पर कहा कि यह बहुत ही पीड़ा दायक घटना है, हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। मंत्री आलमगीर आलम को जब अवगत करवाया गया कि सदर प्रखंड के तारानगर ब्रिज की हालत जर्जर है इस विषय पर आपकी कोई पहल होगी या नहीं ब्रिज की मरम्मती हो सकती है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी बरसात का समय है तारानगर ब्रिज की मरम्मती का काम बरसात के बाद शुरू हो जाएगा।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

12 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

12 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

12 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

20 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago