विषाक्त भोजन से 135 बच्चे बीमार, देर शाम स्वस्थ होकर लौटे छात्र

सब्जी में छिपकली गिरने से 135 बच्चे हुए थे बीमार, मौके पर बीईओ उपस्थित

जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़ । वुधवार को देर शाम जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पाकुड़िया प्रखंड स्थित सिद्धू कानू मुर्मू आवासीय विद्यालय (झरिया )पाकुड़िया में विषाक्त सब्जी खाने से 135 बच्चे अस्वस्थ होने से तत्काल अफरा तफरी का माहौल हो गया। विद्यालय प्रबंधक द्वारा बिना समय व्यतीत किए तत्काल 42 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया एवं 93 बच्चों को रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया । दूसरी ओर सूचना प्राप्त होती ही सिविल सर्जन मन्टु कुमार टेकरीवाल, मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, पाकुड़िया पुलिस आदी अस्पताल पहुँचकर बीमार बच्चों की हाल चाल जाना एवं चिकित्सकों को बच्चों की पाल-पाल का जानकारी देने को कहा। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक स्टीफन मुर्मू ने बताया कि बुधवार देर शाम एक छात्र द्वारा सब्जी में छिपकली मिलने की बात कही ! यह सुनते ही तत्काल भोजन रोक दिया गया। दो-तीन विद्यार्थी उल्टी और सर चक्कर की बात कही। कुछ बच्चे पेट में दर्द की शिकायत की। देखते ही देखते अन्य बच्चों ने भी कहने लगे मुझे ठीक नहीं लग रहा है। श्रीमुर्मू ने बताया कि इतना सुनने के पश्चात तत्काल ही जितने भी बच्चे भोजन किए थे सभी बच्चों को इलाज करने की बात सोच ली गई एवं तुरंत ही प्राइवेट गाड़ी एवं एंबुलेंस से से 93 बच्चों को रामपुरहाट एवं 42 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे इस संवाददाता ने विद्यालय पहुंच कर जायजा लिया। तभी रामपुर हाट में भर्ती किए गए 93 बच्चे सकुशल विद्यालय पहुंचने देखा गया। बच्चों ने बताया उन्हें ठीक लग रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीइओ मैडम सुबह से ही विद्यालय की जांच पड़ताल में जुटी थी। उन्होंने स्वस्थ होकर वापस लौटे बच्चों से जानकारी हासिल की एवं हाल-चाल जाना। दूसरी और घटना की जानकारी प्राप्त होते ही झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह, जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू, जिला सचिव राजकुमार भगत, मनोज कुमार भगत नलीन कुमार मिश्रा मनीरूल इस्लाम पहुंचकर विद्यालय के जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

10 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago