अनन्त चतुर्दशी का धार्मिक अनुष्ठान भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ

जागता झारखण्ड संवाददाता।
पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अनन्त चतुर्दशी का धार्मिक अनुष्ठान काफी भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। पाकुड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर एवं रामसीता मन्दिर सहित प्रखंड के फुलझिंझरी, गणपुरा, राजदाहा आदि ग्राम स्थित धार्मिक स्थलो पर आयोजित अनंत चतुर्दशी अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हनुमान मंदिर पाकुड़िया में यजमान शम्भु भगत के साथ पंडित अरुण कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनन्त कथा अनुष्ठान को सम्पन्न किया । अनुष्ठान के बाद लोगों ने अपने बांह पर अनंत रूपी रक्षासूत्र बांध कर प्रसाद ग्रहण किया। अनंत चतुदर्शी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उल्लास देखा गया। गुरुवार को अहले सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago