सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा–स्थानीय बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी की पूजा अर्चना की गई।जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उपवास कर शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में पहुँचकर पूजन किय।वही पंडित शम्भूनाथ झा के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन एवं पाठ किया गया।श्रद्धालुओं ने इस पूजन में बढ़चढ़कर भाग लिए एवं अपने जीवन की कुशल मंगल की कामना किए।अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है,इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है. इस दिन अनंत भगवान (भगवान विष्णु) की पूजा के पश्चात बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है।मौके पर श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More