ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार चलाया गया जागरूकता सह आउटरीच अभियान।

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़:- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को महेशपुर एवम् आमडापाड़ा प्रखंड में जागरूकता सह आउटरीच आभियान चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम महेशपुर के प्रखंड के जयनगरा पंचायत के अन्तर्गत कई गांवों में पीएलवी चंदन रविदास ने बाल विवाह, बाल श्रम, मोटर वाहन दुर्घटना ,समेत कानूनी जानकारी दी।
साथ ही आमडापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर और पाडेरकोला पंचायत के गांवों में पीएलवी विजय राजवंशी, हरेंद्र मालतो ने मानव तस्करी, मजदूर पलायन,महिला सशक्तिकरण,समेत विधिक जानकारी दी। लोगों को विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने को कहा। साथ ही सौ दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश का ज़िक्र करते हुऐ कहा की कानूनी जानकारी के आलवे समाज में लोगो को उनके अधिकार के प्रति शसक्त बनाना है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने हक से वंचित न रहे। मौके पर पीएलवी चंदन रविदास, हरेंद्र कु मालतो, विजय राजवंशी समेत पंचायत के लोग मौजूद रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

10 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago