शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़:- जिला मुख्यालय के शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विहिप व बजरंग दल समेत अन्य अनुषंगिक संगठनों की बैठक हुई बैठक में आगामी 29 व 30 सितंबर को बजरंग दल शौर्य रथ की आगमन के बाबत जानकारी देते हुए उक्त रथ का व्यापक रूप से स्वागत करने के लिए स्थान तय किया गया। मौके पर मौजूद परिषद के जिला मंत्री अरविंद घोष ने बताया कि बजरंग दल शौर्य रथ 29 सितंबर को पाकुड़िया के रास्ते जिला में प्रवेश करेगी वहीं रात्रि में महेशपुर प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित होगा इसके बाद 30 सितंबर को रथ यात्रा शहरग्राम से पाकुड़ जिला मुख्यालय में प्रवेश करेगा और 30 सितंबर को शहर के कई मंदिरों में रथ का स्वागत किया जाएगा। वही 30 सितंबर को रथ लिट़्टीपाड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। वही रथ की स्वागत को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत के अधिकारी अशोक वर्मा ,श्याम चंद्र यादव, देवकांत मंडल, उदय सिंह ,संदीप कुमार, राम यादव, विजय जायसवाल के साथ-साथ नगर परिषद की अध्यक्ष संपा साह, अमित सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago