जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत दी गई जानकारी

संजय साह जागता झारखंड संवाददाता

पाकुड़:- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में विशेष जागरुकता सह आउटरीच कार्यक्रम डालसा सभागार व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में आज शुक्रवार को आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में बालक बालिका को बाल श्रम, बाल विवाह , बाल तस्करी,महिला सशक्तिकरण समेत पॉक्सो अधिनियम एवम् संरक्षण की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ सचिव शिल्पा मुर्मू ने कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यकर्ता, जेजेबी, सीडब्ल्यूसी सामाजिक कार्यकर्ता को जागरूकता फैलाने हेतु दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम तहत बालक बालिका को किसी भी प्रकार से पड़तवाना की जाती हो तो सख्त सजा निर्धारित की गई है। ऐसे तमाम जानकारी दी।साथ ही कई दिशा निर्देश दी गई।वही लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने पॉक्सो अधिनियम और सुरक्षा की आवश्यकता से संबंधित बच्चों के साथ दुर्व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी बच्चों के साथ मानसिक शारीरिक अथवा भावनात्मक स्तर पर किया जाने वाला दुर्व्यवहार बाल दुर्व्यवहार कहलाता हैं इनके खिलाफ कई कठोर कानून बनाया गया। ऐसी कई महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी मैनुल शेख, चन्द्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी सामाजिक कार्यकर्ता रेणु कुमारी, समीम आलम समेत अन्य मौजूद रहे। वही अन्य पीएलवी द्वारा अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया और जागरूक पुस्तिका बांटा गया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago