सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमडा़पाडा़ -प्रखंड क्षेत्र भर में जिउतिया,दुर्गा पूजा,डोरा व छठ महापर्व को लेकर सूप डलिया बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है।जिसको लेकर कारीगर शिवधन मोहली, रामेश्वर मोहली,बाबूराम मोहली,बाबूधन मोहली,मरंगकुडी़ मोहलीन, हुडिंगकुड़ी मोहलीन आदि ने बताया कि हमलोग रात दिन एक कर डलिया व सूप बनाने में जुटे हुए हैं। कारीगरों ने बताया कि जितना महेनत बनाने में लगता है,उस तरह की कीमत बेचने में नहीं मिल पाता है। कारीगरों ने बताया कि एक बांस की कीमत करीब 200 रुपए लग जाते हैं। जिसमें 8 से 10 सूप ही बन पाते हैं। लेकिन इसकी बिक्री 30 से 35 रुपए में करते हैं। कारीगरों द्वारा बताया गया कि नजदीकी महाजन से पैसे उधार लेकर बांस खरीद कर सूप बनानी पड़ती है। जिससे उसकी बिक्री दूसरी जगह नहीं कर पाते हैं। जिस कारण मुनाफा भी कम होता है। कारीगर के द्वारा बताया गया कि घर भी ग्रुप लोन से चलाना पड़ता है। इस कार्य में महिलाओं से लेकर बच्चे तक लगे रहते हैं। बच्चे बांस काटकर पत्ती बनाने का काम करते हैं। और उसी पत्ती से सूप व डलिया तैयार किया जाता है। अगर सरकार से कोई मदद मिल जाए तो आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। मौके पर प्रभुधन मोहली,मार्शल मोहली, हेमलाल मोहली, सुशील मोहली, लखीराम मोहली आदि उपस्थित थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More