जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल का हुआ शुभारंभ

प्रथम एवं द्वितीय आने वाले खिलाड़ी लेंगे प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग

जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव व जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार तथा जिला खेलकूद विभाग पाकुड़ के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़,सेकोर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कोषागार पदाधिकारी सारती टोपनो, प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।
*इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी निम्न है:-
*तीरंदाजी बालक / पुरुष*
प्रथम- राजेश हंसदा
द्वितीय – सुनील किसकू
तृतीय – रामजतन मुर्मू
तीरंदाजी बालिका/महिला वर्ग
प्रथम – रिया कुमारी
द्वितीय- मीनू सोरेन
तृतीय – सोनाली मुर्मू
मटका दौड़ – बालिका/ महिला
प्रथम – बिटी हेमराम
द्वितीय – नीतू मुर्मू
तृतीय- मंजू मरांडी
गुलेल- बालक/पुरुष
प्रथम- फिलीमान मरांडी
द्वितीय – लुकास टुडु
तृतीय- नवीन हांसदा
गुलेल – बालिका वर्ग
प्रथम- चुरामनी मुर्मू
द्वितीय- संजुता मरांडी
तृतीय- पानसुरी किस्कु
उक्त कार्यक्रम में कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश सिंह, कबड्डी संघ के सचिव उमर फारूक, क्रिकेट प्रशिक्षक रणबीर उर्फ रानू उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में, प्रवीण कुमार ,पंकज अग्रवाल, राजेश कॉल, नारायण चंद्र रॉय, मृणाल चौरसिया, राजा मुर्मू, भैरव चुंडा मुर्मू ,अज्जू मंडल, रोहित शाह,फूल कुमारी मड़ैया आदि। मंच का संचालन पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह ने किया। अंत में जिला खेल पदाधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया एवं खेल समापन की घोषणा की।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

8 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

8 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

8 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

8 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

9 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

9 hours ago