जिउतिया पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

जागता झारखण्ड संवाददाता।
पाकुड़िया (पाकुड़) जिउतिया पर्व शुक्रवार को पाकुड़िया सहित मोंगलाबान्ध, फुलझींझरी, बन्नोग्राम, चौकिसाल, परुलिया, रामदेवकुंडी आदि दर्जनों गाँवो में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने स्नान ध्यान के बाद व्रत कथा सुनी और अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना की।दरअसल, एक मां पुत्रों के कल्याण के लिए कितना त्याग करती है, इसका उदाहरण है जिउतिया पर्व। पंडित अरुण झा ने बताया हिन्दू धर्म में इस पर्व को सभी जाति के लोग मनाते हैं । इससे जुड़ी कथाओं के संबंध में बताया कि इसमें कई लोककथाएं है। इसमें एक कथा चील व सियारिन की है। प्राचीन समय में जंगल में एक चील और सियारिन रहा करती थी। दोनों में मित्रता थी। दोनों ने कुछ स्त्रियों को इस व्रत करते देखा। उसने प्रण किया कि वे भी इस व्रत को करेंगे। दोनों ने व्रत प्रारंभ किया। भूख के कारण सियारिन की हालत खराब हो गयी। वह भूख बर्दाश्त नहीं कर पायी और चुपके से भोजन कर ली। नतीजा यह निकला कि सियारिन के जितने भी बच्चे हुए कुछ ही दिनों में मृत हो गये जबकि चील के बच्चों को दीर्घ जीवन मिला। इसके अलावा इस व्रत के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है। इस कथा में कहा गया है कि गंधर्वो के राजकुमार का नाम जीभूतवाहन था। एक दिन वह जंगल में भ्रमण कर रहा था। उसे एक विलाप करती वृद्धा दिखी। उसके रोने का कारण पूछने पर उसने कहा कि वह नागवंश की स्त्री है। गरुड़ को भोजन देने के लिए उसके पास अपने पुत्र के अलावा और कुछ नहीं है। राजकुमार ने वृद्धा को वचन दिया कि वह उसके पुत्र को बचाएगा। उसके बाद वह स्वयं लाल कपड़े में लिपटाकर गरुड़ के सामने लेट गया। गरुड़ आए और वह उसे उठाकर पहाड़ पर ले गए। चंगुल में फंसे व्यक्ति की कोई प्रतिक्रिया न देखकर गरुड़ ने उससे उसका परिचय पूछा। जीमूतवाहन ने गरुड़ को पूरी जानकारी दी। गरुड़ ने जीमूतवाहन की बहादुरी और परोपकार की भावना को देखकर जीवन दान दे दिया और नागो की बली न लेने का वरदान भी दिया। पुत्र को जीवन दान मिलने से इस व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत के रुप में मनाया जाता है।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

8 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

8 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

8 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

8 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

8 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

9 hours ago