दो बाइक की आपस में भीषण भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत नाजुक

यासिर आराफ़ात जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : शुक्रवार रात को करीब 9:00 बजे इसाकपुर मालगोदाम रोड में दो बाइक की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई, इस भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार उमर फारूक पिता लूतफुल शेख नामक व्यक्ति जो की चंाचकी का रहने वाला बताया जा रहा है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इलामी पंचायत के सफीउर रहमान पिता मुजीबुर रहमान जोकि पेशे से आमीन था वह अपने साथी वहीदुर रहमान के साथ किसी काम के सिलसिले में दुमका से होकर अपनी निजी ग्लैमर बाइक से अपने निजी गांव इल्ामी लौट रहे थे।इधर चंचकी के उमर फारूक नामक युवक इसाकपुर की तरफ से चंचकी जा रहा था, मूसलाधार बारिश के कारण सड़क की हालत खराब थी, सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी थी, दोनों बाइक की गति इतनी तेज थी की आपस में भिड़ंत होने के पश्चात दोनों सड़क पर गिर पड़े जिसमें दोनों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चंचकी का युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर इलामी पंचायत के सफीउर रहमान की हालत बेहद नाजुक थी, वह बेहोश हो चुका था सर पर चोट भी आई हुई थी हाथ भी टूट चुका था, आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचित किया तो घर वालों ने आनँ फानन में सफीउर रहमान को बंगाल के धुलियान स्थित डीडीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने सफीउर रहमान की हालत देखकर रात भर अस्पताल में रखा परंतु हालत बिगड़ते देख युवक को बेहतर इलाज के लिए बहरमपुर रेफर कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सफीउर रहमान की हालत नाजुक ही बनी हुई थी । इधर मृतक उमर फारूक की शव को मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सोना जोड़ी भेज दिया, उमर फारूक पेशे से टायर मिस्त्री था तथा उसकी एक टायर की दुकान भी थी। उमर फारूक की उम्र करीब 24 साल बताया जा रहा है। उसकी मृत्यु से उसके घर में मातम सा छा गया है। जब से उसके परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली है उसके घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। उसके शव को एक नजर देखने के लिए क्षेत्र से लोग उसके घर पर आ रहे हैं।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago