विफल जनप्रतिनिधि के 19 साल के कार्यकाल में 19 किसानों को भी बाढ़ से नुकसान का मुआवजा नहीं मिला :अकील अख्तर

यासिर आराफ़ात जागता झारखण्ड ब्यूरो।
पाकुड़ : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे के ऊपर हमलावर है। जनता को अपनी पार्टी की तरफ आकर्षित करने के लिए सभी राजनीतिक दिग्गज क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी के विचार को रख रहे हैं। इसी कड़ी में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के ऊपर हमला किया है। उन्होंने मंत्री आलमगीर आलम पर निशाना साधते हुए कहा है कि,विफल जनप्रतिनिधि के 19 साल के कार्यकाल में 19 किसानों को भी बाढ़ से नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। हर साल बाढ़ के बाद फसल क्षति का सर्वे होता है, मोटी मोटी फाइलें बनती हैं, लेकिन मुवावाजे के अंजाम तक पहुंचने से पहले ही फाइलें दब जाती है, और किसी बाबू के टेबल में धूल फांकती है।
इन्हे लोगों के सेवा में नहीं बल्कि उनके शोषण और बदहाली में राजनीतिक अस्तित्व दिखता है। समस्या का समाधान ना करते हुए उसे समस्या पर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते हैं। किसानों को मुआवजा दिलाने के बजाय बाढ़ के पानी में उतरकर फोटोशूट कराने का काम किया जा रहा है।खैर जो भी हो राजनीतिक नेताएं अपनी रोटियां सेंकने के लिए एक दूसरे के ऊपर निशाना साधते ही रहेंगे परंतु जनता को देखना है कि कौन नेता कितना विकास कर रहा है। वैसे तो किसानों की जहां तक बात है मंत्री आलमगीर आलम ने किसानों के लिए काशीला स्थित कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करवाया है जो कि अभी तक चालू नहीं हुआ है। यह बात भी सही है कि किसानों को मुआवजे के नाम पर सरकार ठगने का काम कर रही है। क्योंकि जब पाकुड़ को पिछले साल सुखाड़ घोषित किया गया था और लोगों से मुआवजा के नाम पर कागजात लिए गए थे उनमें से 50% भी लाभुकों को मुआवजा की राशि नहीं मिली है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago